धनबाद से खबर है। भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भूली ई-ब्लॉक स्थित अटल स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

