जायसवाल समाज ने पारिवारिक मिलन समारोह के जरिए एकजूटता का दिया संदेश जिला मुख्यालय के शहरकोल में स्थित जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल समाज ने पारिवारिक मिलन समारोह मनाया एवं इस वार्षिक कार्यक्रम के तहत एकजूटता का संदेश दिया। जायसवाल समाज के अध्यक्ष प्रेम भगत ने बताया कि हर वर्ष जायसवाल समाज पाकुड़ के इतिहासकार स्वर्गीय काशी प्रसाद की

जयंती 25 दिसंबर को मनाते हैं। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम भगत के अलावे राजेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मुकेश जायसवाल, ममता जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

