प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस 2025 के अवसर पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थनाएँ, कैरोल और भजन में भाग लिया। दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी यात्रा का वीडियो साझा करते हुए कहा, “क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा संकल्प लेकर आए।” उन्होंने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएँ भी दीं। प्रधानमंत्री की यह पहल सभी धर्मों के प्रति समभाव और भारत की सांस्कृतिक विविधता को सशक्त करने का संदेश है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग और ईसाई समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

