पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके जीवन और कार्यों की स्मृतियाँ

हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगी। अटल जी की पावन स्मृति को कोटि-कोटि नमन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

