सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य योगेश कुमार एवं वरिष्ठ आचार्य संजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयुष आनंद,श्याम कुमार,अंश कुमार, जयश्री सरकार,सृष्टि गोस्वामी, साक्षी राय,अदिति कुमारी,वैभवी तिवारी, ईशिका कुमारी ने

बौधिक एवं आराध्या दूबे ने गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत्तांत, समाज सेवा, देश प्रेम, एवं राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वरिष्ठ आचार्य संदीप झा ने छात्रों को उनके प्रति कर्तव्यनिष्ठता एवं समर्पण भाव को निरंतर बनाकर रखने की भाव को जागरूक करते हुए आशीर्वचन एवं शुभकामना
दी।

