केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आईआईटी ISM धनबाद में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद किया। इस अवसर पर, शोधकर्ता रितेश रंजन शशि ने झरिया में बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में मंत्री जी से तीखा सवाल किया। उन्होंने बताया कि झरिया में प्रदूषण इतना बढ़ चुका है कि इसका दुष्प्रभाव अब अजन्मे शिशुओं में दिव्यांगता के रूप में दिखाई दे रहा है, और आम

लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मंत्री जी से सवाल करते हुए रितेश रंजन ने प्रदूषण नियंत्रण और स्वास्थ्य के गंभीर संकट पर तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। यह सवाल झरिया की बढ़ती प्रदूषण समस्या और उसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों को लेकर था, जो क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

