
मुंबई में बीएमसी चुनाव की तारीख़ों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने रेलवे बूट पॉलिश फेडरेशन के सम्मेलन में बूट पॉलिश करके कामगारों के प्रति सम्मान जताया। सम्मेलन में अमित साटम ने बूट पॉलिश कामगारों से उनकी समस्याएँ सुनीं और रोजगार, सुविधाओं पर चर्चा की। भाजपा का यह कदम बीएमसी चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जिसमें बीएमसी की 227 सीटों के लिए वोटिंग होगी और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

