मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात होमगार्ड जवान सुशील कुमार को शराब की बोतल के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई जांच में यह वीडियो सही पाया गया, जिसके बाद आरोपी जवान पर गाज गिरी।” “वायरल वीडियो के अनुसार, होमगार्ड जवान सुशील कुमार अपने बैग में शराब की बोतल लेकर जा रहा था। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए थे और एसडीपीओ ने मामले की जांच की। रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि आरोप सही हैं।” “इसके बाद पुलिस ने आरोपी जवान

की पहचान सुशील कुमार के रूप में की, जो बीएचजी सिपाही के पद पर तैनात था। पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया है और विभागीय बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मधुबनी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई का संकेत भी मिला है।

