
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़े। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके माता-पिता अपनी नई लग्जरी कार की अनबॉक्सिंग कर रहे थे। इस वीडियो के साथ चहल ने दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा, “मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया जिन्होंने मेरे हर सपने को सच किया।” चहल ने इस खास पल को अपने माता-पिता के साथ साझा किया और लिखा, “अपने माता-पिता को इस पल को देखते और इसका आनंद लेते देखना ही असली लग्जरी है।” चहल के इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भाई ड्रिफ्ट मार दो!” जबकि दूसरों ने चहल को बधाई दी और उनकी सफलता की सराहना की।

