भूमि विवादों पर कार्रवाई तेज: राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी

भूमि विवादों पर कार्रवाई तेज: राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी

मुजफ्फरपुर में राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को भूमि विवाद के मामलों पर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दिया है। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आज बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय में #भूमि_सुधार_जन_कल्याण_संवाद का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों शिकायतें प्राप्त की गईं। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फर्जी कागजात और विवाद उत्पन्न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भूमि से जुड़ी सेवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न्यायपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *