बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के खरनी में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरनी के केंदुआटांड़ निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर चार लेन

जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटे हैं। जिससे यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि फरार ट्रक का जल्द से जल्द पता लगाया जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं।

