
झरिया के अलकडीहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बरारी सेट कोठी में बीसीसीएल के बंद चानक में चोरों ने आतंक मचाया। चोरों ने बंद पड़े चानक का स्क्रेप काटकर नीचे गिरा दिया। स्थानीय लोगों ने चोरी का विरोध किया, लेकिन चोर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना बीसीसीएल के आला अधिकारियों को दी गई थी, बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षेत्र में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोग प्रशासन और बीसीसीएल से बंद चानक की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्क्रेप चोरी पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

