केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्देशित एवं जिला एवं सत्र न्यायालय के तत्वावधान में दिल्ली पब्लिक स्कूल के मेनन क्लब द्वारा नयी चेतना 4.0 राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य जे.के शर्मा जी, कोर मेंबर नेहा चक्रवर्ती, समन्वयक सौरीश दत्ता तथा डीपीएस के छात्र शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन के अधिकार को सशक्त बनाना समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और असमानताओं की बाधाओं को समाप्त करना है।महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, लैंगिक समानता तथा कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक जे. के.

शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुख्य वक्ता के रूप में रूपा बंधना किरो, मोहम्मद नुकीमुद्दीन शेख, उप मुख्य, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम जैसे विशेषज्ञों ने शिरकत की।वक्ताओं ने घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005, पॉक्सो अधिनियम 2012, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध एवं प्रतितोष)अधिनियम, 2013, भारतीय न्याय संहिता, 2023,मानक संचालन प्रक्रिया बाल विवाह से मुक्ति की ओर अग्रसर, 2025, बाल विवाह उन्मूलन की ओर-2025 के बारे बच्चों को जानकारी देते हुए उन्हे जागरूक किया।

