
लगातार चार दिन की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 25,950 के पार पहुंच गया। बाजार के लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में नजर आए। सुबह सेंसेक्स 498.69 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 84,980.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 141.50 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 25,957.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस हफ्ते यह शेयर बाजार में तेजी का पहला दिन रहा।

