
जापान से शुक्रवार को महत्वपूर्ण आर्थिक खबर सामने आई है। बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 0.75 प्रतिशत कर दिया है। यह स्तर पिछले 30 साल में सबसे ऊंचा है। लंबे समय तक ‘ज़ीरो’ ब्याज दरों और भारी मौद्रिक प्रोत्साहन के दौर के बाद यह कदम जापानी अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से आर्थिक स्थिरता बनी रह सकती है और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।

