बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के लॉकर को तोड़कर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने का मुकुट, हार और छतरी चुरा लिए। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरों ने यह वारदात रात के

समय अंजाम दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस चोरी से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया है।

