
हजारीबाग में एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की हेकड़ी निकालते हुए उसे सड़क पर परेड कराई।इस घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

