
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पिछले छह महीनों में तीसरी बार अमेरिका जा रहे हैं। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि गाजा के लिए प्रस्तावित ‘स्टेबलाइजेशन फोर्स’ में पाकिस्तानी सेना की तैनाती को लेकर बातचीत हो सकती है। यह फैसला पाकिस्तान के भीतर राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है, इसलिए इसे आसिम मुनीर के करियर की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

