जी हां धनबाद जिला फेडरेशन, चैंबर आफ कॉमर्स के लोगों ने एक मिसाल कायम कर दूसरे शहरों के भी व्यवसायियों को प्रेरणा दी है। लोकसभा चुनाव से पूर्व ही सांसद ढुल्लू महतो जी से रेल सुविधा देश के कोने कोने तक,चलाए जाने, पूजा स्पेशल चलने वाली ट्रेनों को नियमित करने रेलवे अंडरपास बनवाने,अच्छे बाजार का विस्तार करने, जीटी रोड जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के लिए,अतिक्रमण हटा कर भू भाग का जनहित में सदुपयोग करने के लिए, बंद पड़े हुए रेल मार्ग को पुनः चालू करने जैसी कई मांगे रखी थीं। सांसद बनने के बाद बार बार ढुल्लू महतो जी को याद भी दिलाते रहें जिससे सांसद

ढुल्लू महतो जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के समकक्ष रखी जिसे स्वीकृति मिल गई है। जिसे लेकर चैंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों में सफलता की खुशी नजर आ रही है जिसको लेकर कल दिनांक 16 दिसम्बर दिन मंगलवार को धनबाद, बैंक मोड़ स्थित चैंबर आफ कॉमर्स के कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों से अपनी खुशी साझा की ।

