दक्षिणी ब्राजील के गुआबा में 15 दिसंबर को आए तेज तूफान ने रौद्र रूप दिखाया। इस दौरान रियो ग्रांडे डो सुल के हैवन मेगास्टोर के बाहर लगी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की 24 मीटर ऊंची प्रतिकृति गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस चौंकाने वाले दृश्य को अपने फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मूर्ति को 2020 में इंजीनियरिंग सर्टिफिकेशन के साथ स्थापित

किया गया था। तूफान के दौरान मूर्ति धीरे-धीरे झुकी और फिर खाली पार्किंग में गिर गई।

