PM मोदी की जॉर्डन यात्रा से रिश्तों को मजबूती, 5 अहम समझौतों पर सहमति

PM मोदी की जॉर्डन यात्रा से रिश्तों को मजबूती, 5 अहम समझौतों पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा के दौरान भारत और जॉर्डन के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिली है। इस दौरान ऊर्जा, जल प्रबंधन, संस्कृति, विरासत संरक्षण और डिजिटल सहयोग समेत पांच प्रमुख समझौतों और सहमतियों को अंतिम रूप दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग स्वच्छ विकास और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देगा, जबकि जल संसाधन प्रबंधन में साझेदारी से दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के नवीनीकरण और डिजिटल सहयोग से दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ेगा और जॉर्डन के डिजिटल परिवर्तन को समर्थन मिलेगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *