वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई। मंदिर में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ठाकुर जी को दिन में दो बार भोग अर्पित किया जाता है, लेकिन सोमवार को यह परंपरा टूट गई और ठाकुर जी को भोग नहीं चढ़ा। बताया जा रहा है कि मंदिर के लिए भोग तैयार करने वाले हलवाई मयंक गुप्ता ने लंबे समय से वेतन न मिलने की नाराजगी के

चलते भोग तैयार नहीं किया। इस वजह से मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा रुक गई। मंदिर के गोस्वामी इस मामले को लेकर नाराज हैं, वहीं हाई पावर कमेटी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती दिख रही है। मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु भी इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और इसे आश्चर्यजनक घटना मान रहे हैं।

