
दो घंटे बैठक के दौरान पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस पाकुड़ शाखा की साप्ताहिक बैठक संगठन विस्तार के मद्देनजर पाकुड़ शाखा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस पाकुड़ शाखा, सहायक सचिव, भुपाली कुमार यादव की कार्य शैली प्रभावित होकर अनेक सदस्यता ग्रहण की एवं संगठन के कार्य एवं मजबूती हेतु हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्य काफी उत्साहित थे।इस बैठक में शाखा के संयुक्त सचिव, दीपक कुमार राम, शाखा सदस्य क्रमशः जितेन्द्र कुमार पंडित, शनि कुमार, युवा सचिव अजित कुमार पाल, युवा अध्यक्ष मनु शर्मा, युवा संयुक्त सचिव छोटु कुमार, शाखा सदस्य राजीव कुमार यादव, युवा उपाध्यक्ष राहुल रंजन, अजहर दा, जयतु जय विश्वास, गिरधारी यादव, सरोज कुमार, शाखा के मिडिया कर्मी सोनु कुमार ने भाग लिया। शाखा सदस्यों ने कहा कर्मचारी सुरक्षा मामले पर कई बार शिकायत किया लेकिन पाकुड़ स्थानीय रेल प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हो पाई है । जिसपर संगठन के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई संगठन द्वारा करेगी।

