ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) का शेयर सोमवार, 15 दिसंबर को करीब 3 फीसदी गिरकर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। गिरावट के साथ यह स्टॉक निफ्टी का टॉप लूज़र रहा। इस कमजोरी की बड़ी वजह घरेलू ब्रोकरेज एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट मानी जा रही है। एक्सिस कैपिटल ने ONGC के घटते तेल उत्पादन और कच्चे तेल की कीमतों के कमजोर आउटलुक का हवाला देते हुए शेयर पर “सेल” रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 205 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 12 फीसदी गिरावट का संकेत देता है। यह मई के

बाद ONGC के लिए पहली “सेल” रेटिंग है। इससे पहले HSBC ने 200 रुपये का प्राइस टारगेट दिया था, जिसके बाद एक्सिस कैपिटल का टारगेट दूसरा सबसे कम है। एक्सिस कैपिटल का कहना है कि कंपनी के पुराने हो रहे तेल क्षेत्रों (एजिंग फील्ड्स) की वजह से आगे प्रोडक्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों का आउटलुक कमजोर बना हुआ है, जिससे ONGC के प्रदर्शन पर दबाव बना रह सकता है।

