GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनेल मेसी आज पहुंचेगे दिल्ली, ट्रैफिक पुलिस अलर्ट |

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनेल मेसी आज पहुंचेगे दिल्ली, ट्रैफिक पुलिस अलर्ट |

अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी अपने ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के अंतिम चरण में आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। मेसी के दिल्ली आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास विशेष ट्रैफिक नियम लागू किए हैं

, ताकि कोलकाता में हुई भारी भीड़ और जाम जैसी स्थिति दोबारा न बने। इस दौरान आम लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी से पर्सनल मुलाकात और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए कंपनियां 1 करोड़ रुपये तक खर्च कर रही हैं, जिससे उनके दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *