स्टेडियम से जल्दी निकले मेसी, नाराज फैंस ने स्टेडियम में किया हंगामा |

स्टेडियम से जल्दी निकले मेसी, नाराज फैंस ने स्टेडियम में किया हंगामा |

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी शनिवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन वहां बिगड़ते हालात के चलते उन्हें जल्दी ही स्टेडियम छोड़ना पड़ा। मेसी के जल्द निकलने से नाराज फैंस भड़क गए और स्टैंड से बोतलें व कुर्सियां ग्राउंड में फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे दंगे जैसे हालात बन गए।

बताया जा रहा है कि मेसी को देखने आए समर्थक स्टेडियम में राजनेताओं की जरूरत से ज्यादा मौजूदगी से नाराज थे। स्थिति बिगड़ते देख मेसी का मैदान में चारों तरफ घूमकर फैंस का अभिवादन करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेडियम से बाहर निकालकर होटल रवाना किया गया। घटना के बाद स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हालात को संभालने में जुटे हुए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *