ड्रग तस्करी पर अमेरिका का बड़ा ऐलान, लैटिन अमेरिका में जमीनी कार्रवाई के संकेत |

ड्रग तस्करी पर अमेरिका का बड़ा ऐलान, लैटिन अमेरिका में जमीनी कार्रवाई के संकेत |

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लैटिन अमेरिका में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह हमले कब और कहां किए जाएंगे, लेकिन संकेत दिए कि यह अभियान सिर्फ वेनेजुएला तक सीमित नहीं रहेगा। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका समुद्री रास्तों से आने वाली 96 प्रतिशत नशीली दवाओं की सप्लाई को रोक चुका है और अब अगला फोकस जमीन के रास्तों पर ड्रग तस्करी को खत्म करने का होगा। उन्होंने कहा, “हमने पानी के रास्ते आने वाली 96 प्रतिशत ड्रग्स को खत्म कर दिया है, अब जमीन के रास्ते कार्रवाई शुरू करेंगे।

यह आसान है और अब होने वाला है।” इस बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी हमलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मादुरो ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका देश किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेगा। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि जमीनी हमले किन देशों में होंगे और क्या संबंधित देशों के पास इस संभावित सैन्य कार्रवाई को टालने का कोई विकल्प बचा है या नहीं। बयान के बाद लैटिन अमेरिका में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *