दिल्ली ‘गैस चैंबर’ बनी: AQI 400 पार, ITO समेत कई इलाकों में हवा ‘गंभीर’

दिल्ली ‘गैस चैंबर’ बनी: AQI 400 पार, ITO समेत कई इलाकों में हवा ‘गंभीर’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही। ITO इलाके से सामने आए विजुअल्स में पूरी दिल्ली धुंध और प्रदूषण की चादर में लिपटी नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ITO क्षेत्र का AQI 417 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के कई इलाकों में हालात और भी खराब रहे। वजीरपुर में AQI 443, जहांगीरपुरी में 439, आनंद विहार और रोहिणी में 434, नरेला में 425 और बावना में 424 दर्ज किया गया। वहीं चांदनी चौक, पंजाबी बाग और मुंडका जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी AQI 410 से ऊपर बना हुआ है। हालांकि IGI एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 307 रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में ही आता है। बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *