जापान एक बार फिर भूकंप के तीव्र झटकों से दहल उठा है। शुक्रवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में भय और दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन

से 10.7 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है। स्थानीय लोग सतर्क हैं और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं।

