कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के अश्लैंड इलाके में गुरुवार सुबह एक भयानक गैस विस्फोट हुआ। धमाके में 4 मकान पूरी तरह तबाह हो गए और 6 लोग घायल हुए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सड़क मरम्मत के दौरान हुआ।

सड़क चौड़ी करने और बाइक लेन बनाने वाली मशीन ने गलती से हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन को तोड़ दी। पेसेफिक गैस कंपनी को सूचना मिलने के बावजूद, गैस कई जगहों से रिस रही थी और लाइन पूरी तरह बंद करने में 2 घंटे लग गए। गैस बंद होने के सिर्फ दस मिनट बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के घर हिल गए, दीवारों से सामान गिरा और धुआं व मलबा कई फीट ऊपर उड़ गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

