गुरुवार, 11 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस तेजी के पीछे अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर की मीटिंग में प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती का असर है। अब अमेरिकी ब्याज दर 3.50-3.75% पर आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्याज दर घटने से बॉन्ड पर रिटर्न कम होने की संभावना रहती है, जिससे निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश में पैसा डालते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का

हाजिर भाव 4,201.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी का हाजिर भाव 61.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी रही और यह 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 114% की वृद्धि दर्ज की गई है।

