दिल्ली के उत्तम नगर स्थित ओम बिहार फेस-5 में पीर बाबा रोड पर गैस रिफिलिंग की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान से शुरू होकर तेजी से फैल गई। इलाके की संकरी गलियों और मुख्य सड़क पर भारी जाम के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे की देरी हुई।

स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने सामान बाहर निकालकर खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन नुकसान का आकलन जारी है।

