रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के सबसे बड़े बाजारों में से एक में बुधवार शाम भीषण धमाकों के बाद आग लग गई, जिससे पूरा मार्केट कॉम्प्लेक्स अफरा-तफरी में बदल गया। रूसी मीडिया के अनुसार, आग लगने से पहले लगातार कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। देखते ही देखते ऊंची लपटों और घने काले धुएं ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रूसी

आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक, बिल्डिंग में अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। मौके पर 96 दमकलकर्मी और 26 उपकरण तैनात किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि कम से कम एक की मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच जारी है।

