कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सीनेट अध्यक्ष और पूर्व PM हुन सेन ने थाईलैंड के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई है। सीमा पर झड़प के बाद दोनों देशों में भीषण संघर्ष भड़क गया, जिसमें सैनिक और नागरिक हताहत हुए हैं।

थाईलैंड ने हवाई हमले किए तो कंबोडिया ने तोपखाने और रॉकेट से जवाब दिया। हालात बिगड़ने पर दोनों तरफ लाखों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। किसी भी पक्ष के पीछे हटने के संकेत नहीं मिले हैं। दुश्मनी का पुराना इतिहास इस संघर्ष को और जटिल बना रहा है।

