
तैयार है कोयलांचल की धरती फिर एक बार साक्ष्य बनने के लिए 101 जोड़ों के 7 फेरों का। जी हां सर्व धर्म ,सामूहिक विवाह समिति ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवाने जा रही है 101 जोड़ों की विवाह वो भी सबके अपने अपने धर्म , मज़हब और रीति रिवाजों के अनुसार । गौरतलब रहे कि पिछले 12 वर्षों से धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में सर्व धर्म सामूहिक विवाह का सफल और भव्य आयोजन होता आ रहा है जिससे लोगों की उम्मीद और लगाव इस संस्था के प्रति बढ़ते जा रही है पूरे देश में ये समारोह अपने आप में एक पहचान बनाता जा रहा है कल दिनांक 10 दिसम्बर दिन बुधवार को हीरा पुर के होटल में अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में समिति सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें इस समारोह को लेकर तिथि,दिशा और नीति पर चर्चा की गई। सभी सदस्य खासकर महिला मंडल काफी उत्साहित दिखाई दे रही थी। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

