इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां सात मंजिला टेरा ड्रोन ऑफिस बिल्डिंग में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। आग दोपहर के आसपास पहली मंजिल से शुरू हुई और तेजी से ऊपर तक फैल गई।

उस समय कई कर्मचारी लंच कर रहे थे, जबकि कुछ बाहर थे। आग लगते ही बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

