उत्तराखंड के नैनीताल में चाइना बाबा क्षेत्र स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्कूल में धुआँ भर जाने के कारण दो लोग भीतर फँस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

