नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका प्रमुख कार्यक्रम 17 दिसंबर को बर्लिन में भारतीय डायसपोरा के साथ इंटरेक्शन और डिनर का है। अपनी यात्रा

के दौरान राहुल गांधी जर्मनी के सांसदों और सत्तापक्ष के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों और प्रवासी भारतीयों से संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

