शत-प्रतिशत साक्षरता वाले केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने एक बड़े फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में मेडिकल, नर्सिंग और इंजीनियरिंग की 100 से अधिक जाली डिग्रियाँ, नकली मुहरें और मार्कशीट बरामद की गईं, जो देश के 28 विश्वविद्यालयों से जुड़ी होने का दावा किया जाता था। मामले में दानिश, जसीम और इरशाद सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस

कई राज्यों में नेटवर्क की जाँच जारी रखे हुए है।

