भभुआ थाना में एसपी का जनता दरबार, पुलिस-जनता दूरी कम करने पर ज़ोर |

भभुआ थाना में एसपी का जनता दरबार, पुलिस-जनता दूरी कम करने पर ज़ोर |

खबर कैमूर से है जहां एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भभुआ थाना में लगाए जनता दरबार,पुलिस के प्रति जनता को फ्रेंडली होने के लिए किए जागरूक,जागरूकता के लिए स्कूली छात्र छात्राओं को घुमाया गया थाना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय, इस मौके पर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार सीओ पुरुषोत्तम कुमार सहित शहर के लोग जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी रहे मौजूद। वहीं इस मौके पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि हमारे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी मंगलवार को थानों में जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि लोग खुलकर अपनी समस्याओं को पुलिस से बता सके, जिसपर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई किया जाएगा, कुछ मामलों में पुलिस की कार्रवाई में थोड़ी देर होगी लेकिन उचित कार्रवाई होगी, उन्होंने जिला के जनता से अपील किया कि आप सच का साथ दें ताकि पुलिस भी आपके सत्यता पर सही और समय पर कार्रवाई कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपको पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है, अगर आपको कोई परेशानी है तो आप अपने नजदीकी थानों में जाएं अगर वहां कुर्सी नहीं है तो कुर्सी मांगिए और बैठकर अपनी समस्या पुलिस को बताइए, अगर कोई पुलिस कर्मी आपका बात नहीं सुनता और बदतमीजी करता है

तो आप डीएसपी या एसपी के पास आकर शिकायत करें वैसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया जाएगा। आगे एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि भभुआ क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को भभुआ थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय और भवनों को उसमें घुमा कर दिखाया गया,उन्हें अपनी गाड़ी और अपनी कुर्सी पर बैठाया गया ताकि वे यह महसूस कर सकें कि हमलोग कैसे उनकी सेवा और रक्षा करते हैं,कुल मिलाकर पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म कर पुलिसिंग को सकारात्मक,व्यापक, प्रभावी और कल्याणकारी बनाने के लिए तथा इसमें जनता की आवश्यक, महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई, और उन्हें बताया गया कि पुलिस भी इंसान है आपके तरह ही रहता है, इसलिए पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है, बच्चों को यह भी समझाया गया कि अगर आपको किसी तरह का खतरा या परेशानी है तो आप पुलिस स्टेशन आए क्योंकि इससे सुरक्षित जगह और कोई नहीं, इस दौरान जनता दरबार में आए कई लोगों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने आश्वासन दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *