राज्यसभा में मंगलवार सुबह 11 बजे से विशेष कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की गई। चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की। अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम् के यशोगान के लिए यह चर्चा महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से किशोरों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को इस गीत का योगदान समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों ने कल लोकसभा में इस चर्चा की आवश्यकता पर सवाल उठाए थे, लेकिन वंदे मातरम् के प्रति समर्पण अब भी उतना ही जरूरी है जितना पहले था।

गृहमंत्री ने कांग्रेस के कुछ सदस्यों पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्होंने वंदे मातरम् की चर्चा को राजनीतिक हथकंडा या ध्यान भटकाने का माध्यम माना। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि सरकार संसद के बहिष्कार से नहीं डरती, और सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने को तैयार है।

