मंगलवार, 9 दिसंबर को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 कैरेट सोना आज ₹1,16,707 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के भाव में भी आज 2 हजार रुपये से अधिक की कमी देखी गई। IBJA के ये दाम देशभर में मान्य हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं है, इसलिए गहने खरीदते समय वास्तविक कीमत इससे अधिक हो सकती है।

