भारत के एविएशन सेक्टर में फ्लाइट कैंसिलेशन संकट गहरा गया है। 2 दिसंबर से जारी बड़ी संख्या में उड़ान रद्द होने से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी बीच DGCA ने कड़ा कदम उठाते हुए इंडिगो को अपने शेड्यूल में 5% की कटौती करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद इंडिगो की रोजाना चलने वाली लगभग 110 फ्लाइट्स दूसरी एयरलाइंस को अलॉट की जा सकती हैं, ताकि

यात्रियों को राहत मिल सके। वर्तमान में इंडिगो करीब 2200 उड़ानें प्रतिदिन संचालित करता है, लेकिन अब सरकार ने इनकी संख्या घटाने का निर्णय लिया है। सरकार की सख्ती के बाद इंडिगो की उड़ानों में कमी के संकेत भी दिखने लगे हैं, और माना जा रहा है कि आगामी दिनों में यह बदलाव और स्पष्ट होगा।

