उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है और इसी कारण लोगों को चौकस रहने की आवश्यकता है। सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल की जानी चाहिए,

ताकि किसी गलत व्यक्ति को अवसर न मिले। उनका कहना है कि यह कदम प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

