कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कपिल ने कलर्स टीवी के साथ अपने 11 साल लंबे प्रोफेशनल मतभेद को खत्म कर लिया है। इस सुलह के बाद वह चैनल के एक नए रियलिटी शो में वापसी करने जा रहे हैं। फैंस अब उन्हें उनके पुराने साथियों के साथ देखकर बेहद खुश हैं। कपिल शर्मा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के प्रमोशन में भी

व्यस्त हैं। फिल्म की रिलीज़ अब जल्द होने वाली है, और इसी सिलसिले में वह लाफ्टर शेफ के सेट पर फिल्म का प्रमोशन करेंगे। हालांकि चर्चा का मुख्य कारण यह है कि कपिल 11 साल बाद टीवी पर लौट रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की खबर है।

