मध्य प्रदेश के बालाघाट में 10 इनामी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने हथियार सरेंडर किए। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। CM मोहन यादव ने नक्सलियों को संविधान की प्रति सौंपी और मुख्यधारा में जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, रोजगार और सुरक्षा की गारंटी देते हुए सभी से हथियार छोड़कर सरकार की नीति अपनाने का आग्रह किया।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने अभियान की सफलता और नए कैंप, हॉक फोर्स की स्थापना की जानकारी दी। इस कदम से मध्य प्रदेश में नक्सली गतिविधियों को गंभीर झटका लगा है।

