जी हां एक समय था जब बड़े बुजुर्ग समाज के बच्चों और युवाओं को अभिभावक के तरह ट्रीट करते थे, उनपर नजर रखते थें और उनका उचित मार्गदर्शन करते थें, जिससे एक सभ्य,सुशिक्षित, और मजबूत समाज का निर्माण होता था। लेकिन अब समय बदल चुका है,बच्चों को गलत काम करने से मना करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। घटना 6 दिसंबर दिन शनिवार की गोबिंदपुर टुंडी रोड की है, द्विजेन चन्द्र bishtu,72 वर्षीय बुजुर्ग जो कि पूजा पाठ सामग्री की दुकान चला कर परिवार का गुजारा करते हैं ,

अपने दुकान के पास कुछ विद्यार्थियों को खड़ा होकर जब लघुशंका करते देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने उन्हें डांटना अपना फर्ज समझा, जिससे अपनी हेकड़ी दिखाते हुए तनवीर अंसारी नामक युवक अपने अभिभावक 30 35 साथियों के साथ मिलकर बे रहमी से बुजुर्ग व्यक्ति की जम कर पिटाई कर दी। यह एक जानलेवा हमला था क्योंकि लोहे के रॉड से द्विजेन चन्द्र bishtu के सर पर वार किया गया और वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्होंने गोबिंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उनका इलाज चल रहा है। देखना होगा पुलिस क्या करवाई करती है प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

