भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए मौलाना मोहम्मद अली जौहर पर निशाना साधा। योगी ने आंबेडकर के उस बयान को याद किया जिसमें कहा गया था कि जो भारत में पैदा होकर इसकी सुविधाओं का उपयोग करे, लेकिन भारत की धरती को अपवित्र बताए, उसकी बातें भारतीयों के हित में नहीं हो सकतीं। योगी ने वंदे मातरम से

इनकार और यरूशलम में मृत्यु की इच्छा जताने वाले नेता का संदर्भ दिया। उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को देश के लिए हानिकारक बताया। साथ ही घोषणा की कि यूपी में आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।

