देवघर में आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने देवघर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने व आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मार्गदर्शन

दिया। सम्मेलन में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, देवघर और गोड्डा समेत कई जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ढुलू महतो ने संगठन को और सशक्त बनाने व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का संकल्प जताया।

