केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारतीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय भाषा उत्सव 25 का तीसरा दिन डी पी एस पाकुड़ में मनाया गया।कार्यक्रम के तीसरे दिन भाषा मेला मनाया गया। भाषा मेला में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी मौजूद रहीं। भाषा मेला में बच्चों ने समूह बनाकर राज्यवार वेशभूषा पहनकर स्टॉल लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीबीएसई

और शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान में डीपीएस की यह पहल बहुत ही सराहनीय है ।उन्होंने कहा कि भारत एक बहुभाषी देश है हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए परंतु अपनी मातृभाषा को भूलना नहीं चाहिए। मातृभाषा हमारी जड़ होती है।

